हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। संक्रमित कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को हिला कर रख दिया है। तेजी से फैल रहे जानलेवा कोरोना वायरस से अब तक सैकड़ों की तादाद में इंसानो को मौत की नींद सुला दिया है और कई हजार लोग इससे पीड़ित है। जिसको रोकने के लिए विश्व की सरकारों ने पूरे जोर लगा दिये है। लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है।सवाल यह है कि आखिर कोरोना वायरस कहां से आया और कैसे फैलता है। कोरोना वायरस जिसे पहले कभी इंसानों में नहीं देखा गया है।यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कोरोना वायरस पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि विश्व को हिला देने वाला कोरोना वायरस कैसे आया और यह कैसे फैल रहा है। यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, कोरोना वायरस कोरोनविर्यूज़ वायरस का समूह है। जो आमतौर पर जानवरों के बीच पाया जाता है और कुछ दुर्लभ मामलों में इसे जूनोटिक कहा जाता है। यह वायरस जानवरों से मनुष्यों में प्रेषित हुआ है। यानी कि जानवरो के साथ रहने से या जानवरों का मांस खाने से यह वायरस मनुष्य में पहुंच गया है। यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, कोरोना वायरस सांस की बूंदों जैसे कि छींक या खांसी के माध्यम से सबसे अधिक फैलता है। यह बूंदे जैसे ही किसी पर पड़ती है या फिर किसी के संपर्क में आती है तो उसके 15 सेकेंड में ही संपर्क में आया व्यक्ति कोरोना की चपेट में आ जाता है। कोरोना वायरस सतह 48 घंटे असर में रहता है। यह आसपास 48 घंटों तक एक्टिंव रहेगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति उसके संपर्क में आया, तो उसे भी कोरोना वायरस का प्रकोप झेलना पड़ेगा।कोरोना वायरस को रोकने के लिए, फ़िलहाल किसी तरह का टीका नहीं है। कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को लॉक डाउन किया है। यह लॉक डाउन 21 दिन का है। जिसने देशवासियों को मिलजुल कर सफल बनाना होगा। जिससे संक्रमित कोरोना को रोका जा सके। क्योंकि हमारे देश में भी कोरोना वायरस ने अपनी जड़े जमाली है। कई मौतें हो चुकी हैं और सैकड़ों की संख्या में लोग पीड़ित भी है। हालांकि कुछ लोग सही भी हो चुके हैं। वही वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के महामंत्री मोहम्मद आरिफ ने देशवासियों को लॉक डाउन में अपना पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन ही तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस को रोक सकता है। और देशवासी अपने घरों में रहकर इस समस्या से निपटने के लिए अपना सहयोग कर सकते हैं। इस जंग को घर में रहकर ही जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। केवल सावधानी ही इसका एकमात्र उपाय है। घर में रहकर संक्रमण को रोका जा सकता हैं। अच्छी तरह पानी और साबुन से हाथों को दिन में कई बार साफ करें। सैनिटाइज़र का इस्तेमाल लगातार करते रहे। खांसने और छींकने के दौरान टिश्यू पेपर या कोहनी को मोड़कर अपनी नाक और मुंह को ढके। ठंड या फ्लू जैसे लक्षणों वाले किसी भी व्यक्ति के साथ निकट संपर्क एक मीटर या तीन फीट की दूरी आवश्यक रखें। बहुत ही आवश्यकता पड़ने पर बाहर निकले। सरकार के आदेशों का पालन करके ही इस समस्या का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि अपने बुजुर्गों और बच्चों को इस घातक वायरस के संपर्क में आने से तभी बचाया जा सकता है। जब हम लॉक डाउन का पूर्ण रूप से पालन करेंगे। और यही देशवासियों की सच्ची देशभक्ति होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मचारी आदि कोरोना वायरस को जड़ से उखाड़ने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उसी तरह लॉक डाउन में घरों में रहकर शासन प्रशासन का सहयोग कर कोरोना वायरस को जड़ से उखाड़ जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने आसपास गरीब और मजदूरी करने वाले लोगों का भी ध्यान रखें। उन्हें भी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते रहें, जिससे उनके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा ना हो सके। उन्होंने कहा वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन का हर सदस्य राष्ट्रहित व जनहित के लिए सदैव तत्पर है। जनता की समस्या का समाधान करना ही अपना कर्तव्य समझता है। और संगठन आइना बन कर सदैव आपके साथ खड़ा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours