हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देश जानलेवा संक्रमित कोरोना वायरस से जूझ रहा है। जिसको जड़ से खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर को लॉक डाउन किया गया है और लॉक डाउन 21 दिन का है। जिसमें गरीब और मजदूर तबके के लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिसको देखते हुए समाज सेविक लोगों द्वारा एक अच्छी पहल करते हुए गरीब और मजदूरों को खाने पीने का सामान वितरित किया जा रहा है। ऐसा ही मामला सुल्तानपुर से सामने आया है जहां समाजसेवी परवेज और करीम सलमानी ने गरीब मजदूरों के घर जाकर खाद्य सामान बांट है। 
समाजसेवी परवेज कहना है कि कोरोना वायरस के चलते देश को लॉक डाउन किया गया है। और गरीबो के सामने खाने पीने की समस्या ना आए इसलिए उन्हें खाने का सामान दिया गया है। उन्होंने कहा कि संकट के समय में एक दूसरे की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है जो हमें मिलजुल कर निभाना चाहिए। वही करीम सलमानी ने कहा कि कोरोना वायरस जानलेवा बीमारी है। जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन किया है। और लॉक डाउन को हमें मिलजुल कर अपने घरों में रहकर कामयाब बनाना है। घरों में रहकर ही कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours