हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। नेहरू युवा मंडल अजीतपुर द्वारा गांव में कोरोना वायरस से बचने के लिए आम जनमानस क्या करें? और क्या ना करें? इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सम्पूर्ण गांव में गली गली, घर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति को इसके बारे में बताया कि अगर किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम या बुखार है तो उससे पर्याप्त दूरी बनाए रखें। किसी भी व्यक्ति से हाथ मिलाना छोड़ कर दूर से ही हाथ जोड़कर नमस्कार करें। टीम के सदस्यों ने सार्वजनिक स्थल जैसे नाई की दुकान, हलवाई की दुकान, मोबाइल की दुकान, परचून की दुकान, मेडिकल और गांव की चौपाल तथा खेल के मैदानों में जाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी दी। इसके अलावा 22 मार्च रविवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता कर्फ्यू के बारे में सभी को विस्तार से बताया। उक्त जनजागरण अभियान में ग्रामीणों को बताया गया कि 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग महिला पुरुष और 15 साल से कम उम्र के बच्चे, बालक या बालिका घर से बिल्कुल भी ना निकले। अत्यंत आवश्यक न हो तो इस दिन घर मे ही रहने का प्रयास किया जाए। विशेषज्ञों के अनुसार यह कोरोना संक्रमण वायरस 18 घण्टे तक ही जीवित रहता यदि हम सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घर से नही निकलेंगे तो यह वायरस नए लोगो तक नही पहुँच पायेगा। जिसके कारण प्रतिदिन कोरोना वायरस से बढ़ने वाली संख्या रुक जाएगी। टीम के दिनेश कश्यप ने सभी से आह्वान किया कि शाम के 5 बजे घर की खिड़कियों से थाली, घण्टी, वाद्ययंत्र बजाकर उन लोगो का अभिवादन करे जो लोग डॉक्टर, पत्रकार, पुलिस, विधुतकर्मी आदि के रूप में इस विषम परिस्तिथि में भी अपनी जान जोखिम में डालकर मानव जगत हेतु अपनी सेवा दे रहे है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours