हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वरदान अस्पताल के पीछे खाली प्लाट की झाडियों मे एक व्यक्ति मृत पडा है। सूचना पर थानाध्यक्ष, उ०नि० जयपाल सिहं, हमराह कर्म०गण मौके पर पहुंचे, और शव की पूछताछ की गई, पूछताछ करने पर शव की शिनाख्त दीपक पुत्र हरि सिहं निवासी विष्णुगार्डन थाना कनखल जिला हरिद्वार के रूप में हुई। जिस पर दिनांक 11.03.2020 को वादी कुलदीप पुत्र हरि सिह निवासी मकान नं.4 अरिहन्त विहार विष्णु गार्डन कनखल जिला हरिद्वार की तहरीर अनुसार वादी के भाई रविकुमार पुत्र इन्द्र सिहं निवासी गणपतिधाम फेस-3 जगजीतपुर थाना कनखल की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 10.03.2020 को हत्या किये जाने के सम्बन्ध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0-56/20 धारा-302 अज्ञात पंजीकृत कराया गया। घटना की सवेंदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कनखल के नेतृत्व में थाना स्तर पर सी.आई.यू के साथ एक संयुक्त टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अथक प्रयास किये गये तथा संदिग्धो से सघन पूछताछ कर घटनास्थल के आस पास के सी.सी.टी.वी फुटेजो को खंगाला गया, तो उक्त घटना में अभियुक्त तथा थाना क्षेत्रान्तर्गत व अन्य संभावित क्षेत्रों में मुखबिर मामूर किये गये। उक्त घटना का शीघ्र अनावरण हो सके तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा सके। आज मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को सूचना दी कि मुकदमा उपरोक्त में हत्या को अन्जाम देने वाला व्यक्ति राजागार्डन तिहारे के पास, एक व्यक्ति खडा है। सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये जगह पर दबिश दी गयी। तो अभियुक्त रवि कुमार पुत्र इन्द्र सिंह निवासी गणपतिधाम फेस 3 जगजीतपुर कनखल हरिद्वार उम्र 28 वर्ष को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रवि कुमार से सख्ती से पूछताछ की गयी, तो इसके द्वारा बताया कि मेरे व मृतक दीपक की पत्नी के साथ बातचीत एवं अवैध सम्बन्ध थे, जिसके बारे दीपक इस बात को लेकर शक करता था। इसी बात को लेकर मेरे और दीपक के मध्य 10.03.2020 को झगडा हो गया। और मैने दीपक के सिर पर इट मारकर उसे जान से मार दिया। इस बात को अभियुक्त ने पूछताछ करने पर कबूल किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विकास भारद्वाज, उ०नि० चन्द्रमोहन सिंंह, उ०नि० सन्दीप चैहान, उ०नि० आनन्द मेहरा, का० पंकज रावत, का० नरेन्द्र सिहं, का० सुनील दत्त, का० पंकज देवली, सी.आई.यू० टीम शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours