हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जय हिंद सेना के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू हेतु लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही कोतवाली रानीपुर में जाकर कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट और वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम धामी की उपस्थिति में रानीपुर कोतवाली के सभी पुलिसकर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर एवं ग्लब्स वितरित किये गए। जय हिंद सेना के अध्यक्ष सुभाष सुभाष पुरोहित ने कहा कि आज देश प्रलयकारी विषाणु कोरोना वायरस के हमले से गुजर रहा है। जिससे देश के प्रत्येक नागरिक को इस वायरस से खुद को बचाना हैं। जिसके लिये सभी को सचेत रहना अनिवार्य है। देश के नागरिकों को सरकार के भरोसे रहकर इस वायरस पर जीत हासिल नहीं कर सकता। इसके लिये देश के प्रत्येक नागरिक को जागरूक रहकर सरकार के द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का अक्षर-अक्षर पालन करना होगा। प्रत्येक नागरिक को जागरूक रहकर इस आपदा पर विजय पानी होगी। जय हिन्द सेना के महामंत्री प्रदीप चौधरी ने मास्क, सेनेटाइजर देते हुए कहा कि पुलिस विभाग की समाज में बहुत महत्त्व हैं। वो हमारे परिवार के सदस्य के भांति है। जैसे वो अपनी परवाह न करते हुए समाज की रक्षा हेतु सदैव ततपर रहते हैं। देश में आई आपदा के समय हमारा पुलिस प्रशासन हमेशा की तरह आज भी नागरिकों की सुरक्षा हेतु सजग प्रहरी की तरह खड़ा है। इस अवसर पर संदीप प्रजापति, ललित पुरोहित, चिंतामणि व मोनू उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours