हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत एच आर स्कूल की ओर से स्थानीय नागरिकों को मास्क व् सैनिटाइजर वितरण कर लोगो को कोरोना वाइरस से बचने के टिप्स बताये। वही स्कूल के छात्रों ने बताया कि सामाजिक संगठन का कार्य समाज की सेवा के साथ-साथ समाज में रह रहे व्यक्ति की सुरक्षा और उन्हें उनकी जरूरत की वस्तुएं मुहैया कराने की भी जिम्मेदारी होती है। आज पुरे विश्व में कोरोना नामक महामारी का खतरा मंडरा रहा है। जिससे हमे स्वच्छ और सतर्क रहने की जरुरत है। आज इसी क्रम मे अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् की ओर से लक्सर में बच्चो बुजुर्गों और महिलाओं को मास्क देकर उनसे स्वच्छता और सतर्कता बरतने की अपील की और साथ ही साथ उन्हे जनता कर्फ्यू के बारे में भी बताया और अनुरोध किया कि आने वाली 22 मार्च 2020 दिन रविवार को प्रातः 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक अपने घर में ही रहे और जनता कर्फ्यू का पालन करें और अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। इस वितरण में पारस चौधरी, ए बी वी पी नगर मंत्री लक्सर सचिन चौधरी, दाबकी विकास चौधरी अकोढा, दुष्यंत चौधरी अकोढा, सौरभ पंवार गोरधनपुर आदि शामिल रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours