हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। स्वागत सामाजिक संस्था द्वारा सुरक्षा मास्क बांटकर कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील करते हुए कर्फ्यू को केयर फ़ॉर यू कहते हुए अपनी सुरक्षा का भी आह्वान किया। स्वागत सामाजिक संस्था (रजि0) ने ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा मास्क बाटे संस्था के अध्यक्ष अनिल महाजन ने लोगों से कर्फ्यू को अपने लिए सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि  22 मार्च 2020 को सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक 14 घण्टे कोरोना वायरस के चक्र को ध्वस्त करने के लिए जनता अपने घरों में रहे। संस्था के संरक्षक नसीम सलमानी ने लोगों से कहा है कि अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखें और देश को इस कोरोना वायरस से बचाएं। 
इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है हम सब मिलकर देशवासी इस वायरस को दूर करेंगे। संस्था के महासचिव नवाज सिद्दीकी ने लोगों के हाथों पर सेनेटाइजर लगाकर उन्हें हर 20 मिनट बाद हाथ धोने की अपील की, और अपने घरों की साफ सफाई रखने की भी अपील की है संस्था के संरक्षक मेहरबान अली ने जनता कर्फ्यू का खुला समर्थन करते हुए कहा है कि हमारी संस्था कंधे से कंधा मिलकर लोगों के साथ हैं और उन्होंने कहा है की सफाई का ज्यादा ध्यान रखें और घबराएं मत। उनका ये भी कहना था कि भारत मे सूर्य की तीव्रता के कारण वायरस अधिक समय तक रह नही पाता है और शैशवकाल में ही दम तोड़ देता है। इस चक्र को तोड़ने के लिए घरों में रहें, और बिना आवश्यकता के बाहर नही आये तथा बुज़ुर्गो को प्रायः घर मे ही रखे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours