हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में कोरोना वायरस के चलते जहां पूरा विश्व त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है। उसी को मद्देनजर रखते हुए एसडीएम पूरण सिंह राणा, सीओ अविनाश वर्मा, नगर पालिका की टीम ने कोरोना वायरस से बचने के उपाय आमजन को बताएं और सैनिटाइजर में मास्क भी वितरण किए एसडीएम ने कहा कि कल देश के प्रधानमंत्री के द्वारा आह्वान किया गया है कि सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा। इसीलिए सभी से अपील की जाती है कि सभी अपने घरों में रहे बिना आवश्यक कार्य के कोई भी बाहर ना निकले। वहीं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल वर्मा का कहना है कि ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाकों मे ना जाए, अपने घरों में ही रहे और किसी को खांसी व जुकाम होने पर तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें। उन्होंने यह भी कहा कि जनरल ओपीडी पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है अगर कोई इमरजेंसी हो तो ही अस्पताल में आए और उन्होंने यह भी कहा कि खांसी जुखाम होने पर अपने नाक को टिशू पेपर या रुमाल से ढके और 1 मीटर की दूरी बनाए रखें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours