हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोनावायरस से पूरे विश्व में फैली महामारी के चलते पूरा भारत लॉक डाउन में कैद है ऐसे समय में हरिद्वार विकास समिति के अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा ने हरिद्वार शहर के समस्त गणमान्य संतों और उद्योगपतियों से आग्रह किया कि ऐसी कठिन परिस्थितियों के समक्ष व्यक्तियों को हरिद्वार के ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, जिनके घरों की दैनिक जरूरतें रोज कमाओ, रोज खाओ पर आधारित है, रवि बाबू शर्मा ने समिति की ओर से वह हरिद्वार जनता की ओर से मनसा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पूरी ने सरकार के कोष में 11 लाख रुपए और जब तक लॉक डाउन रहेगा उस स्थिति तक रोज 15 सौ लोगों के भोजन करवाने की व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया।
और अन्य गणमान्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेने की बात कही, उन्होंने कहा की उन्होंने प्रशासन से बात की है की यदि लोकल स्तर पर वालेंटियर्स की आवश्यकता होती है तो समिति भी अपनी सेवा देने को तत्पर है। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि जब तक भारत मे लॉक डाउन है जब तक आप आने घर मे ही रहें, ओर घर से एक ही व्यक्ति जरूरत होने पर समान लेने के लिए घर से बाहर निकले, ओर उन्होंने लोगो से एक-एक मीटर दूरी रखने की अपील की, उन्होंने कहा की जभी हम कोरोना जैसे बीमारी से लड़ सकते है ओर कोरोना को जड़ से खत्म करने में कामयाब रहेंगे, हरिद्वार विकास समिति के अध्यक्ष रविबाबू शर्मा ने लोगो को कहा कि भारत में जब तक लॉक डाउन लागू है तब तक इस आदेश का पालन करें एवं कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव हेतु पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। ओर सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस प्रशासन अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मामला सख्त से सख्त कार्रवाई कर रहा है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours