हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां पूरे विश्व मे कोरोनावायरस के चलते भारत के प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल तक पूरे भारत मे लॉकडाउन कर रखा है, वही लोगो की जरूरतमंद चीजो के लिए दुकानें खुली हुई है, उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री ने लोगो की सुविधा के लिए एक समय निर्धारित किया है, जिसमे दुकानें सुबह 7:00 बजे से दिन में 1:00 बजे तक खुलेगी। ओर लोगो से अपील भी की है, आप लोगो से एक ये डेढ मीटर की दूरी बनाए रखें, आपको बताते चले कि शिवलोक कॉलोनी में सरकारी गल्ले की दुकान खुलने से पहले ही लोगो का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।
जहां वहां 1 मीटर के दूरी पर सर्कल बनाए गए न किसी प्रकार की सुविधा देखने को मिली। मौके पर पहुची पुलिस ने हालात काबू में किए और लोगो को दिशा निर्देश देते हुए पुलिस ने लोगो से अपील कि की आप सभी एक-एक मीटर की दूरी बनाए रखें, जो व्यक्ति माक्स नही पहने आए थे उन्हें माक्स पहनने के लिए वापस भेजा, आखिर कौन है, इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार, क्या इस ओर नगर निगम मेयर य स्थानीय पार्षद को देखना चाहिए था, जब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी खुद मैदान में उतर कर लोगो की सुविधा के लिए एक-एक मीटर के फासलों पर गोले बना सकती है।
क्या यहां की सरकार को नही सूचना चाहिए, क्या हम ऐसे ही कोरोना वायरस से लड़ पाएंगे, क्या हम ऐसे ही कोरोना वायरस को जड़ से खत्म कर पायंगे, य अपने आप मे एक बहुत बड़ा सवाल है। बार-बार पुलिस प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील है, कि में जब तक लॉकडाउन लागू है, तब तक इस आदेश का पालन करें एवं कोरोनावायरस की रोकथाम व बचाव हेतु पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours