हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां आज पूरा विश्व कोरोना वायरस से घबराया हुआ है, वहीं भारत के प्रधानमंत्री ने इसको देखते हुए पूरे भारत मे 14 अप्रैल तक लॉक डाउन कर दिया है, ओर य संकट की घड़ी है, ओर इसमे गरीब व फुटपाथ, सड़को, प्लेटफॉर्मो आदि पर भीख मांग कर अपना पेट भरकर जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उनके संकट को थोड़ा कम करने के लिए जिले कि हरिद्वार कोतवाली पुलिस की गरीबो के लिए सरहानीय पहल देखने को मिली है। जो कि अपने आप मे एक मिसाल है।
हरिद्वार कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई जगमोहन रमोला व भोला शर्मा ने गरीब बेसहारा व्यक्तियो व यात्रियों को क्षेत्र मे गशत कर भूखे लोगो को भोजन उपलब्ध कराया है। और सोशल डिस्टेंस से संबंधित जानकारी भी दी गई। वहीं जब इस बारे में भोला शर्मा से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि पहले तो मैं हरिद्वार जिले की पुलिस का धन्यवाद करता हूं जो हमारी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात अपनी ड्यूटी पर तैनात है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस को यूं ही नही कहा जाता है मित्र पुलिस, भोला शर्मा ने बताया कि पूरे भारत मे लॉक डाउन है और कई जगह लोग फंसे हुए है, तो कई जगह से लोग अपने घर जाने के लिए कई-कई किलो मीटर खाली पेट पैदल चल कर घर पहुच रहें है।
इस को देखते हुए जरूरतमंद, गरीब व असहाय लोगो को भोजन करवाया जा रहा है, ओर उन्होंने कहा की जब मैंने एक व्यक्ति से पूछा तो उसने बताया कि हम मजदूरी करते है, ओर सुबह ही ऋषिकेश से पैदल बरेली जा रहें है न जेब मे पैसे है न कुछ खाने को हैं, भोला शर्मा ने बताया उसकी य बात सुन कर रोना आ गया, उन्होंने कहा कि भूख क्या होती है वो आज पता चला, भोला शर्मा ने लोगो से अपील है कि भारत मे जब तक लॉक डाउन लागू है तब तक इस आदेश का पालन करें एवं कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव हेतु पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। ओर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवही कर रहीं हैं।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours