हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु सम्पूर्ण देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान शील इंस्टिट्यूट डायरेक्टर, सदस्य अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल, अध्यक्ष श्री चित्रगुप्त मंडल व हरिद्वार की गूंज के मंडल सम्पादक विभास सिन्हा जरूरतमंद, गरीबों व असहाय लोगो के लिए आगे आए है। जब इस बारे में विभास सिन्हा से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि मैंने सोशल मीडिया व फ़ेसबुक के माध्यम से पोस्ट की है, जो लोग लॉक डाउन में फसें है और सिडकुल की फैक्ट्रियों के कर्मचारी जो राम धाम, सिडकुल, महदूद में रहते हो और किसी को खाना न मिल पा रहा हो वो मेरे इस नम्बर 9837592424, 9897370320 पर सम्पर्क करें। ओर उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले कुछ अत्यधिक गरीब व्यक्तियों जिन्हें रोजमर्रा की खाने पीने की वस्तुओं के लिये काफी दिक्कतें हो रही हो मैं उनके लिए (24*7) खड़ा हूँ। विभास सिन्हा ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि अगर कोरोना वायरस से लड़ना है तो लोग अपने घर मे ही रहें, जभी जा के हम कोरोना वायरस को जड़ से खत्म कर पाएंगे, उन्होंने कहा कि पूरे भारत में लॉक डाउन है लोगो की मदद के लिए पुलिस प्रशासन से लेकर सामाजिक संगठन भी आगे आ रहें है। विभास सिन्हा ने नागरिकों से अपील है कि भारत में जब तक लॉक डाउन लागू है तब तक इस आदेश का पालन करें एवं कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव हेतु पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। ओर सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं होगी। पुलिस अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सकती से पेश आ रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours