हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना वायरस को लेकर जिस प्रकार पूरे देश में लॉक डाउन घोषित कर दिया गया है उसी परिपेक्ष्य में हरिद्वार विधानसभा में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा को 3 जोनों में बांटा गया है और प्रत्येक जोन के दो-दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं भाजपा के  जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि शहरी विकास मंत्री माननीय मदन कौशिक के निर्देश पर हरिद्वार विधानसभा को सप्तऋषि जोन, मध्य हरिद्वार जोन और कनखल जोन में बांट दिया गया है प्रत्येक जोन में दो-दो प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं जो 24 घंटे किसी भी समय जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे जिनमें सप्तऋषि जोन में वीरेंद्र तिवारी 9456568250,  तरुण नैयर 9897142398, मध्य हरिद्वार जोन में  राजकुमार अरोड़ा 9897633639, रवि धींगरा 9319313463, कनखल जोन में भूपेंद्र कुमार 8791717000, मयंक गुप्ता 9897123383 घोषित किये गए है शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा किस सभी वार्डो के पार्षदों को भी उनके उनके क्षेत्र को सैनीटॉयज करने के निर्देश दिए गए हैं और वार्ड में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या होती है तो वह पार्षदों से संपर्क करेंगे इसके अलावा तीनो जोन में यह सभी से लोग इस सारी व्यवस्था को देखेंगे उन्हें कहा कि इस चुनौती की घड़ी में भाजपा परिवार पूरी तरह हरिद्वार की जनता के साथ है किसी को भी कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी, और खाद्यान्न संबंधी किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के आह्वान पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता हरिद्वार की जनता के लिए दिन रात खड़े हैं और इस मुश्किल में उनके साथ हर प्रकार का सहयोग करने के लिए भी तैयार हैं उन्होंने बताया कि प्रशासनिक दृष्टि से भी अपर जिलाधिकारी कुंभ 2021 और हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव हरवीर सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है यदि किसी भी शहर वासी को प्रशासनिक दृष्टि से भी कोई परेशानी हो तो वह अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह से संपर्क कर सकता है। मंत्री  मदन कौशिक ने बताया कि मेरे कैम्प कार्यालय खन्ना नगर में एक कंट्रोल रूम हरिद्वार विधानसभा की जनता के लिए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के आपातकालीन परिस्थितियों  हेतु सहायतार्थ स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे कार्य करेगा। निम्न नंबरों पर कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है। 9411111626, 9411111649, 9897699494, 9411111595
9411616781, 9411111540
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours