हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। समाजिक कार्यों में दिन रात कार्य करने वाले व्यक्ति और देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले व्यक्तियो को अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय अवार्ड से हर साल की तरह इस साल भी नवाजा जाएगा, जिसमें देश विदेश के लोग मौजूद रहेंगे, कार्तिक कुमार चेयरमैन ने बताया कि कार्यक्रम में देश एवं विदेश के सम्मानित अतिथि एवं देश की जानी मानी हस्ती शामिल होंगी। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री एवं आयोग के चेयरमैन, कई न्यायधीश, IAS व IPS तथा बॉलीवुड की अभिनेत्री, प्रसिद्ध सिंगर एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रसिद्ध टी०वी कलाकार एवं पत्रकारिता के प्रसिद्ध पत्रकार तथा अनेक जनप्रतिनिधि इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रोग्राम की खास बात यह है की 24 राज्यों में से सिर्फ एक-एक व्यक्ति को नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड के लिए चुना जा रहा है। और यह अवार्ड उस व्यक्ति को दिया जाएगा जिस व्यक्ति ने अपने स्तर पर अपने देश और विदेश में एक अलग पहचान बनाई है, इस अवार्ड के लिए चुने गए लोगों का नाम इस प्रकार है, डॉ नृपंका दस गुवाहाटी असम, वर्ल्ड रिकॉर्ड फोल्डर ओल्ड मेडलिस्ट, रफीक शैख कॉमेडियन जूनियर गुत्थी बॉलीवुड, अयांजित सेन फिल्म प्रोड्यूसर, इंटरनेशनल जनरलिस्ट, प्रीति धामा हस्तिनापुर, ब्यूटी क्वीन नेशनल मॉडल, शुभम हल्दिया हरिद्वार नेशनल मॉडल, जमुना थापा दार्जिलिंग ब्यूटी स्क्रीन, दिव्या गुप्ता बरेली वरिष्ठ समाजसेवी, महिमा गुप्ता जौनपुर ब्यूटी क्वीन नेशनल, लव सोनी नेशनल मेकअप आर्टिस्ट, आयूब बेग उत्तर प्रदेश, प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी गोकुल दानी नैनीताल उत्तराखंड बेस्ट पर्सनैलिटी मॉडल अगर आप भी इस में से एक हैं तो आप भी कार्तिक कुमार के ऑफिस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, कार्तिक कुमार का उद्देश्य समाज के प्रति निष्ठा भाव से कार्य करना रहा है और जो भी समाजिक कार्यों में दिन रात कार्य करते आए हैं उन सबके लिए कार्तिक कुमार हर साल कैबिनेट मंत्री विधायक, राज्यपाल द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी को और प्रतिभागियों को सम्मानित करते आए हैं जिससे उनका मनोबल और ज्यादा बढ़े और समाज में ऐसे ही नाम बुलंदियों पर पहुंचाएं कार्तिक कुमार द्वारा समय-समय पर ब्लड कैंप आर्थिक सहायता चेक वितरित कन्या की शादी के आइए योगदान और भी विभिन्न कार्य समय-समय पर होते आए हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours