हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ऋषिकेश में जागृति एक प्रयास के बैनर तले चल रहा धरना 22वे दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि जल्द ही राज्यआंदोलन की तर्ज पर आंदोलन होंगा। ऋषिकेश एम्स में पनप रहे अवैध वसूली भ्रष्टाचार एवं साथ ही उत्तराखंड के योग्य युवाओं को रोजगार में 70 प्रतिशत का लाभ देने के लिए राज्य आंदोलनकारी लामबंद होंगे। एम्स प्रशासन पर जो गंभीर आरोप लग रहे हैं उनकी जांच स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराना नितांत आवश्यक है।आंदोलनकारी मंच के सलाहकार विक्रम भंडारी का कहना है कि एम्स प्रशासन हमारे सब्र की परीक्षा ले रहा है। जिस तरह राज्य निर्माण में यह धारणा थी की यहां के युवाओं को उत्तराखंड में ही रोजगार मिले लेकिन वर्तमान में एम्स प्रशासक की हठधर्मिता के कारण पार्किंग के रूप में स्थानीय लोगों से अवैध वसूली की जा रही है एवं साथ साथ ही भ्रष्टाचार के जो गंभीर आरोप लग रहे हैं उनकी जांच कराना नितांत आवश्यक है। धरने को संबोधित करते हुए वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी युद्धवीर चौहान का कहना है कि आंदोलनकारी उत्तराखंड के साथ खिलवाड़ करने वाले एम्स प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा। संस्था अध्यक्ष अरविंद हटवाल का कहना है यदि जल्द से जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरने को अपना नैतिक समर्थन दे रहे नवीन शर्मा का कहना है की संस्था की न्यायोचित मांगों पर एम्स प्रशासन को यथाशीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। पार्किंग के रूप में अवैध वसूली जनहित में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धरने के समर्थन में अरविंद हटवाल, अवनीश गुप्ता, सुरेंद्र सिंह नेगी, नवीन शर्मा, राजकुमार, गौरव राजपूत, हरीश कुमार विरमानी, मधु जोशी, आशुतोष डंगवाल, युद्धवीर सिंह चौहान, विक्रम भंडारी, वेद प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours