हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। आपको बतादें कि आज सुबह हरिद्वार की गूंंज ने नगर पालिका लक्सर में लगा गंदगी का अंबार वाली खबर अपने दर्शकों को प्रमुखता से दिखाई थी। जिसका असर लक्सर नगर में देखने को मिला। खबर चलने के बाद लक्सर नगर पालिका की नींद टूटी और उन्होंने आज रुड़की तिराहे पर कोरोना वायरस से बचने के लिए सैनिटाइजर व मास्क वितरण किए और लोगों को इस भयंकर बीमारी से बचने के टिप्स बताएं। 
आपको बतादें कि नगर पालिका लक्सर में जहां तहां गंदगी का अंबार लगा हुआ था हमारे चैनल पर प्रमुखता से खबर दिखाने के बाद नगर से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है और नालियों में छिड़काव भी किया जा रहा है। वही नगर पालिका चेयरमैन ने बताया कि आज हमने नगर वासियों को सैनिटाइजर व मास्क वितरण किया है। जिससे कि पूरे विश्व में चल रही घातक बीमारी से बचा जा सके। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात से बात की गई तो उन्होंने भी बताया कि कल माननीय प्रधानमंत्री द्वारा सुबह 7:00  बजे से रात 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया गया है। जिसका सभी को पालन करना है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए ही प्रधानमंत्री ने यह निर्णय लिया है और उनके निर्णय का सभी को सम्मान करना चाहिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours