हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनता कर्फ्यू का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कोरोना वायरस के विरुद्ध जनता कर्फ्यू में अपना पूर्ण सहयोग दिया। ग्रामीण अपने घरों से बाहर नहीं निकले है। जिससे चारों ओर सन्नाटा सन्नाटा देखने को मिला है। गली मोहल्ले, मेन रास्ते खाली नजर आए। आपको बतादें कि विश्व में कोरोना वायरस को महामारी के रूप में घोषित कर दिया है। विदेशों में हजारों की तादाद में पीड़ितो की मौतें हो चुकी है। लाखों की संख्या में लोग अस्पतालों में भर्ती है। और देश में भी संक्रमित बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। जो धीरे-धीरे अपने पैर पसारने में लगी हुई है। जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया है। जिसका हद तक आभ मिलेगा। संक्रमित बीमारी कोरोना वायरस से घबराने या डरने की आवश्यकता नहीं है। इससे निपटने के लिए सावधानी ही सबसेे अच्छा उपाय है। बाहर जाते समय सुरक्षा के लिए मास्क का उपयोग करें । भीड़ वाली जगह से बचा जाए। और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। साबुन से अच्छी तरह हाथों को साफ करें। और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें। अपने घरों में ही रहे और किसी को खांसी व जुकाम होने पर तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें। खांसी जुखाम होने पर अपने नाक को टिशू पेपर या रुमाल से आवश्यक ढके और एक मीटर की दूरी बनाए रखें। इन नियमों का पालन करने से संक्रमित कोरोना वायरल बीमारी से बचा जा सकता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours