हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। सामाजिक संस्था 'सहयोग' की ओर से नगर निगम सभागृह में कोरोना वायरस को लेकर मेयर एवं नगर निगम अधिकारियों को सैनिटाइजर, ग्लव्स, पेटी स्प्रे, हैंड बिल तथा बैनर आदि सामग्री प्रदान की गई, संस्था अध्यक्ष मनोज अग्रवाल तथा महामंत्री सुभाष बजरंगी ने संक्रमित बीमारी कोरोना वायरस से नगर की जनता सुरक्षा के लिए भेंट की गई सामग्री के अवसर पर कहा कि उनकी संस्था समय-समय पर आपदा पीड़ितों की मदद तो करती ही है तथा यह एक ऐसी त्रासदी है, जिससे हमारा देश ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व प्रभावित है, मेयर गौरव गोयल नगर आयुक्त नूपुर वर्मा तथा सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निगम द्वारा नगर निगम क्षेत्र में कोरोना से बचाव के लिए जो कार्य तथा प्रयास किए जा रहे है, उसमें सहयोग संस्था का विशेष सहयोग प्रशंसनीय है एवं इस सामग्री के माध्यम से नगर की जनता को लाभ मिलेगा, इस अवसर पर उपाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, विजेंद्र अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, रामगोपाल, मयंक कुमार, पंकज मित्तल, मनोज खंडेलवाल, संजय मित्तल, सर्वेश चौधरी, अब्दुल कयूम, प्रवीण मित्तल, अमित चौधरी, मृदुल कुमार, आलोक  सैनी, अविनाश त्यागी, अनुराग कौशिक, गौरव मेहंदीरत्ता, देशबंधु गुप्ता, विनीत बिंदास, गौरव कौशिक, शिवम कश्यप, विनीत पुरी, नवीन रमोला, मनसा नेगी, इमरान देशभक्त अलावा पार्षद सचिन कश्यप, पंकज सतीजा, अनूप राणा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours