हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना वायरस COVID-19 जैसी गम्भीर महामारी से पूरा विश्व एक बड़ी समस्या से जूझ रहा है, इसी गम्भीर वायरस से पीड़ित लोग दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, जिसका असर पूरे विश्व के ऊपर पड़ रहा है, इसी कोरोनावायरस COVID-19 के मद्देनजर उत्तराखंड में लॉकडाउन किया गया है, इसी लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड मित्र पुलिस द्वारा अपनी ड्यूटी के फर्ज को बड़ी ही हिम्मत और बहादुरी के साथ निभाया जा रहा है, आपको बताते है चले कि हरिद्वार धर्मनगरी में चारों ओर पुलिस बल तैनात है, हम बात कर रहे हैं।
भगत सिंह चौक जहां पर पुलिस ने चारों और बेरेकेटिड लगा कर आने जाने वाले लोगो से पूछताछ कर के आगे भेज रही है, पुलिस द्वारा लॉकडाउन का लोगों से पालन भी करवाया जा रहा है, वहीं पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील है, कि उत्तराखंड में जब तक लॉकडाउन लागू है, तब तक इस आदेश का पालन करें एवं कोरोनावायरस COVID-19 की रोकथाम व बचाव हेतु पुलिस व प्रशासन का सहयोग करे, आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस शहर वासियों की सुरक्षा में मुस्तैद है।
पुलिस के जवान अपनी जान की परवाह किए बगैर, केवल अपने देशवासियों के स्वास्थ की चिंता करते हुए पुलिस ड्यूटी कर रही है, पुलिस लगातार गस्त कर रही तथा सड़क पर घूम रहे जनमानस को समझाकर कोरोनावायरस COVID-19 के बढ़ते प्रकोप को रोकने में अपनी अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं, पुलिस द्वारा बड़ी ही चुस्ती फुर्ती के साथ अपने कार्य को मुस्तैदी के साथ किया जा रहा है, वहीं राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज व HKG NEWS पोर्टल उत्तराखंड पुलिस के जवानों की बहादुरी को सलाम करता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours