हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने स्वास्थ्य से लेकर पुलिस, निगम कर्मचारी हर उस सरकारी कर्मचारी अधिकारी को सैल्यूट करते हुए शाम 5 बजे अपने परिवार के साथ धन्यवाद दिया जो दिन रात विषम परिस्तिथियों में कोरोना से जंग लड़ देश के नागरिकों को सुरक्षा दे रहे है। सुनील सेठी हरिद्वार के व्यपारियो से आमजनमानस से अपील करते हुए सरकारी एडवाइजरी का पालन करने की मांग की। साथ ही आज जनता कर्फ्यू में व्यपारियो ओर जनमानस ने जिस प्रकाए एकजुटता का संदेश देते हुए देशहित मे सहयोग दिया उसके लिए सभी का आभार जताया। सुनील सेठी ने कहा कि कोरोना वायरस देश दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन गया है ऐसे में व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद कर एकता भाईचारे व समन्वय को दर्शाते हुए व्यापार की परवाह ना करते हुए अपनी दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखा गया अब आगे भी सरकारी एडवाइजरी का पालन करे जो सरकार द्वारा जारी नियम है उसका पालन करे। शासन आदेशो के बाद जब भी बाजार खुले आवाश्यक वस्तुओं को खाने पीने की रोजमर्रा वस्तुओं को निर्धारित दरों से छूट देकर आमजनमानस को भी राहत देने का कार्य व्यपारियो द्वारा करके राष्ट्रहित में सहयोग प्रदान किया जाए। शासन प्रशासन व उन सभी कर्मचारियों का भी आभार जताया जो कर्मचारी करोना वायरस से पीड़ित रोगियों की सेवा में रात दिन जुटे हुए हैं वह सभी साधुवाद के पात्र हैं जिनके लिए  देशहित सर्वोपरि है। निशब्द है ऐसे योद्धाओं के लिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours