हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर निगम की ओर से कोरोना वायरस को देखते हुए जनता कर्फ्यू वाले दिन नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों एवं निगम के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में अलग-अलग टीम गठित कर सैनिटाइजर एवं चूने का छिड़काव कराया गया। मेयर गौरव गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के लगभग सौ कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों एवं समस्त वार्डों में जा जाकर इस कार्य को अंजाम दे रही है। साथ ही लोगों को घरों में रहकर अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत भी कर रही है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी अलग से लगभग दो दर्जन कर्मचारियों को अपने साथ लेकर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं, जिससे कि नगर में किसी प्रकार का कोई संक्रमित बीमारी उत्पन्न ना हो सके। उन्होंने बताया कि जनता कर्फ्यू के दौरान पूरे नगर में सैनिटाइज करने के लिए चार जोन में बांटा गया है और सभी 40 वार्डों में सफाई नायकों की देखरेख में स्प्रे का कार्य भी आरंभ कराया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित एवं संक्रमित कोरोना वायरस से बचा रहे, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours