हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकार डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में 24 मार्च की रात्रि को मुख्बिर की सूचना पर बापू नगर अंसल ग्रीन वैली  से एक स्विफ्ट कार में दो व्यक्तियों को अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई, वाहन को कब्जे में लेकर अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना राजपुर पर धारा 60/72 Ex. Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है, नाम पता अभियुक्त गण पवन राघव पुत्र नरेंद्र सिंह राघव नि० बापू नगर विवेक बिहार, जाखन देहरादून, उम्र 32 वर्ष, राजीव कुमार पुत्र स्व० रामपाल सिंह नि- म०न० 56 गली न०-01, सर्वोदय नगर, विजयनगर थाना विजयनगर, गाज़ियाबाद उम्र 37 वर्ष, बरामदगी का विवरणरॉयल स्टैग 72 हाफ, इम्पीरिअल ब्लू 148 पव्वे, 8 पी0एम0 24 हाफ, सोलमेट 22 पव्वे, रॉयल चेलेंज 7 बोतल, ब्लेंडर प्राइड 3 बोतल,  एक गाड़ी मारुति स्विफ्ट कार No- UK 07 AQ 5913 (शराब परिवहन में प्रयुक्त राजपुर पुलिस का अवैध नशा बेचने व खरीदने वालो के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है, पुलिस टीम उपनिरीक्षक योगेश पांडेय I/c जाखन, कानि० राकेश डिमरी कानि०अमित, कानि० संदीप , कानि० गौरव गुसाई, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य संबंधित थानों से की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours