हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी। आपको बतादे कि लगातार मिल रही थी शिकायतें की सैनिटाइजर और मास्क को ओवर रेट पर बेचा जा रहा है। जिस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत एसडीएम पूरण सिंह राणा व प्रभारी चिकित्सक डॉ. अनिल वर्मा ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की और मेडिकल स्वामियों को सख्त हिदायत दी कि वह अपने मेडिकल स्टोर पर रेट लिस्ट चस्पा करें। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कहा कि जहां पूरे विश्व में करोना वायरस से आमजन त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है वही इस दुख की घड़ी में ओवर रेट पर सैनिटाइजर में मास्क बेचने का मामला सामने आया है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को हिदायत दी गई है कि अगर इस तरह का मामला पाया गया तो मेडिकल स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी चिकित्सक डॉ. अनिल वर्मा ने भी बताया कि सभी मेडिकल स्वामियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह अपने मेडिकल स्टोर पर रेट लिस्ट चस्पा करें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours