हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना वायरस COVID-19 की महामारी को देखते हुए, भारत के प्रधानमंत्री ने मंगलवार की रात्रि 8 बजे सम्बोधित करते हुए 21 दिन तक पूरे भारत में लॉकडाउन के आदेश दिए है, उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी का मूल मंत्र सोशल डिस्टेंसिंग अति आवश्यक  हैं, इसमें लापरवाही हुई कीमत नही चुका पाएंगे, प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में 21 साल पीछे चला जाएगा देश की बर्बादी और तबाही रोकने के लिए घरों में रहे, 21 दिन घर की लक्ष्मण रेखा को न लांघे लोग, अफ़वाह पर ध्यान न दे, सरकार के निर्देशों को मानें, देश का एक एक व्यक्ति महत्वपूर्ण, जितने भी डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन, एम्बुलेंस चालक, वार्ड ब्याय, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी व मीडियाकर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन रात काम कर रहें हैं, उन सबके लिए घर में रहकर ईश्वर से प्रार्थना करे, आज पहले नवरात्रे में लॉकडाउन का असर देखने को मिला, हरिद्वार धर्मनगरी नगरी में चारो ओर सन्नता पसरा हुआ है, जिसको को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने लॉकडाउन के चलते पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है, पुलिस प्रशासन द्वारा अलाउंस मेन्ट करवाकर लोगो से अपील की जा रही है, आप अपने घर मे ही रहें, चारो ओर पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रही है, हरिद्वार धर्मनगरी में चारो ओर सन्नाटा पसर हुआ है, सुबह 7 बजे से 10 बजे तक महत्वपूर्ण चीजो के लिए दुकानें खुली थी, उसके बाद लॉक डाउन को देखते हुए पुलिस द्वारा बन्द करवा दी गयी है, ओर पूरे शहर में सन्नाटा पसर गया, पुलिस ने शहर के सभी मुख्य मार्गो को पूरी तरह से सील कर दिया है, बुधवार को लॉकडाउन के दौरान शहर में बैरियर लगाकर रास्ते को ब्लाक कर दिया गया, बैरियर के पास पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, बैरियर पर सड़क पर दिखने वाले सभी लोगों से बाहर निकलने का कारण पूछने तथा उधर से गुजरने वाले निजी वाहनों की जांच करने के बाद ही जाने दिया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours