हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए प्रदेशवासियो व यात्रियों को सेनेटाइजर व मास्क निःशुल्क उपलब्ध कराय जाने की मांग हरिद्वार निवासियो ने की। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। नितिन यादव ने कहा की देश दुनिया में फैले कोरोना वायरस के संदिग्ध की संख्या देश में बढ़ती जा रही है। वायरस के चलते भारत सरकार व उत्तराखंड सरकार को  कोरोना वाइरस को महामारी घोषित किया जा चूका है। नितिन यादव ने कहा यात्रियों व स्थानीय लोगो को सेनेटाइजर व मास्क निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने चाहिए। वहीं दूसरी ओर राजकुमार अग्रवाल व अनुज चौहान ने कहा की रेलवे स्टेशन, बस अड्डे जेसे सार्वजनिक स्थानों पर सफर के दौरान हाथ धोने की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। दीपक जखमोला ने कहा सरकार को उच्च स्तर पर जनचेतना अभियान चलाने चाहिए। मनोज निषाद, जीतेन्दर सिंह व विकास कुमार ने कहाकोरोना वाइरस के चलते व्यापारी वर्ग सेनेटाइजर व मास्क की कालाबाजारी हो रही है। ऐसे लोगो पर कारवाही की जानी चाहिए। वंदना गुप्ता, संदीप भट्ट व शुभम नोटियाल ने कहाघरो व अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। कोरोना वाइरस से डरने की आवश्यकता नही है। जागरूकता स्व इस वायरस को दूर भगाया जा सकता है। इस दौरान शिव कुमार राजपूत, कपिल शर्मा, रजत जैन,विक्की कोरी, दीपक प्रजापति, रमणीक सिंह, रोहित नेगी, आशीष भारद्वाज, प्रीतम व मोहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours