हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। आज रुद्रपुर की एक महिला जो कि कैंसर से पीड़ित है उसको AIIMS ऋषिकेश में 4 यूनिट रक्त की इमरजेंसी में जरूरत पड़ी, उसके लिए ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार के सदस्य लॉकडाउन में भी एम्बुलेंस में बैठ कर रक्तदान करने AIIMS ऋषिकेश पहुँचे और उस महिला के लिए अनिल अरोड़ा, हिमांशु खुराना, विशाल अरोड़ा, शेखर सतीजा ने रक्तदान किया। आज सुबह संस्था के सदस्य अशोक कालरा (चीकु) को रुद्रपुर की एक संस्था टोनी ग्रुप के सदस्य कवलप्रीत सिंह का फ़ोन आया और उनके द्वारा जानकारी दी गयी कि रूदपुर की एक महिला जो कि कैंसर से पीड़ित है उसको आकस्मिक स्थिति में रक्त की आवश्यकता है और लॉकडाउन के चलते उनके डोनर नही मिल पा रहा, तत्पश्चात कवलप्रीत सिंह को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया गया। 
अशोक कालरा ने यह जानकारी संस्था सदस्य शेखर सतीजा को दी जिस पर तुरंत समय व्यर्थ न करते हुए अनिल अरोड़ा, हिमांशु खुराना, विशाल अरोड़ा के साथ एम्बुलेंस से रक्तदान करने AIIMS ऋषिकेश ब्लड बैंक के लिए रवाना हो गए। वहाँ जाके चारो ने रक्तदान किया और पीड़ित महिला को आगे भी रक्त की कमी न हो इसका भरोसा दिलाया गया। ब्लड़ वालंटियर्स हरिद्वार आप सभी से निवेदन करता है कि आप भी इस आपातकालीन स्थिति में रक्तदान करने के लिए आगे आये और दूसरों की जान बचाये। आपका एक रक्तदान किन्ही 3 परिवार में खुशिया ला सकता है। संकट की इस घड़ी में संस्था के अन्य सदस्य अनिल झांब, विशाल अनेजा, मनीष लखानी, सुमित बंसल, मयंक छाबड़ा, अंकित नेगी, विक्रम गुलाटी, कामना तनेजा, मधुर अनेजा, विशाल ननकानी, लक्ष्य नारंग आदि ने रक्तदानियों की प्रशंसा की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours