हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। वर्तमान में चल रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरा विश्व एक संकट की घड़ी से जुझ रहा है, इस संकट की घड़ी में अपने कर्तव्य को अंजाम देते हुए, बेसहारा, गरीब व कमजोर लोगों की मदद करने के लिए आगे आए युवा भारत साधु समाज, श्री गरीबदासी धर्मशाला सेवा आश्रम, श्री निर्मल संतपुरा, श्री परमानंद आश्रम, श्री चेतन ज्योति आश्रम, श्री जगन्नाथ आश्रम, श्री भजन गढ़ आश्रम, श्री राम निवास आश्रम, श्री जगत गुरु उदासीन आश्रम, श्री उछाली आश्रम, श्री ज्ञान निकेतन, श्री अवधूत मंडल आश्रम, श्री अवधूत घिसा पंथी आश्रम, श्री स्वामी नारायण आश्रम, श्री सत साहेब धाम, श्री चेतना नन्द गिरी आश्रम, श्री अवधूत जगत राम आश्रम, श्री देव पूरा आश्रम, श्री जगदीश आश्रम, श्री खन्ना आश्रम, श्री राज कुमार पंजाब, श्री सीता राम धाम व श्री निर्मल धाम के संत महापुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
और उन्होंने सामग्री के पैकेट बनवाकर अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह व उप जिलाधिकारी श्रीमती कुसुम चौहान के माध्यम से सभी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया। जब इस बारे में युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री से बात की तो उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है और भारत के प्रधानमंत्री ने 24 मार्च की रात्रि 8:00 बजे संबोधित करते हुए 3 हफ्ते का पूरे भारत के लिए लॉकडाउन के आदेश दिए हैं, और उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपने घरों में ही रहे, राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचने का सिर्फ एक ही उपाय हैं वह अपने घरों में ही रहे और जरूरतमंद चीजों के लिए ही घर से एक ही व्यक्ति बाहर निकले अन्यथा वह भी घर पर ही रहे, जिससे कोरोना वायरस से लड़ा जा सके और कोरोना वायरस को जड़ से खत्म किया जा सके, इसी के चलते उन्होंने बताया कि बेसहारा, गरीब व जरूरतमंदों के लिए सामग्री के पैकेट बंटवाए हैं जिससे लोग अपने घरों में ही रहे।
वहीं दूसरी ओर युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष स्वामी शिवानन्द ने लोगो से अपील की है कि पूरे भारत मे जब तक लॉक डाउन लागू है तब तक इस आदेश का पालन करें एवं कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव हेतु पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। ओर वही युवा भारत साधु समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत जगजीत सिंह ने लोगो से अपील करते हुए कहा की सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस प्रशासन अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही हैं। इस अवसर पर युवा भारत साधु समाज के कोषाध्यक्ष महंत सुतोक्षण मुनि, मीडिया प्रभारी महंत दिनेश दास शास्त्री, महंत अरुण दास, महंत मोहन सिंह, महंत प्रेमदास, महंत आनन्द स्वामी, स्वामी कृष्ण नन्द, स्वामी गुरुमीत सिंह, महंत विष्णु दास, महंत हर्षवर्धन, महंत संतोष नन्द देव, महंत रविन्द्र दास, महंत योगेंदा नन्द, शंकर पांडे व राज कुमार आदि उपस्थित रहें।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours