हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। पाकिस्तान से लगभग एक माह के लिए यात्रा वीजा पर आये 56 सदस्यीय हिन्दू श्रद्धालुओं के जत्थे का उत्तरी हरिद्वार भूपत वाला स्थित प्रभुतानन्द आश्रम में समाजसेवी बृजभूषण विद्यार्थी, पार्षद अनिरूद्ध भाटी एवं विनित जौली के नेतृत्व में सामाजिक संस्थाओं व क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया,आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तानी जत्थे को उपलब्ध करायी निवास, भोजन तथा अहमदाबाद तक जाने के लिए बस की व्यवस्था इस अवसर पर धर्मशाला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंघल, महेश गौड, लाल माता मंदिर के भक्त दुर्गादास, रमेश भाई ठाकर, जगदीश यादव, स्वामी तत्वानन्द जी महाराज, श्यामसुन्दर शर्मा, पार्षद अनिल मिश्रा, स्वामी नरसिंह दास जी महाराज, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा, सन्नी राणा, नीरज शर्मा, संदीप गोस्वामी, अनुपम त्यागी, रूपेश शर्मा, अजय अरोड़ा, सुरेन्द्र ठाकुर, सौरभ सामंत, सुनील सैनी, सुखेन्द्र तोमर समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours