हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। माँ गंगा जागृति सेवा दल ने अपने साप्ताहिक अभियान के 106 वां चरण को पूरा करते हुए रविदास घाट जटवाड़ा पुल पर अभियान संपन्न किया अध्यक्ष अजय जोशी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में हरिद्वार के युवाओं एवं बाहर से आए हुए यात्रियों ने अधिक संख्या में हिस्सा लिया जिसमें कार्यकर्ताओं ने रविदास मंदिर परिसर एवं घाट की सफाई की कार्यकर्ताओं ने गंगा रेलिंगो में उतर कर फसे कपड़े प्लास्टिक पॉलिथीन बोतल फूल एवं पूजा सामग्री को अधिक मात्रा में निकाला अभियान के पश्चात कार्यकर्ताओं ने आसपास मौजूद व्यक्तियों यात्रियों एवं महिलाओं को मां गंगा का महत्व बताते हुए स्वच्छता का पाठ पढ़ा जिसमें सभी लोगों को गंगा स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न लोगों को जागरुक किया, अध्यक्ष अजय जोशी एवं महामंत्री अमित मुल्तानिया ने कहा कि गंगा मां संपूर्ण विश्व भर की धरोहर है गंगा की स्वच्छता प्रति व्यक्ति का कर्तव्य इसमें सभी लोगों का हिस्सा लेकर पुणे का भागीदार बनना चाहिए उपाध्यक्ष अरुण सैनी एवं अनुज अंथवाल ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूजा सामग्री को एक जगह पर एकत्रित कर गड्ढे में दवा देनी चाहिए जिससे कि मां गंगा का दामन भी स्वच्छ रहे और पर्यावरण को भी नुकसान ना पहुंचे, अभियान में कमल शर्मा रविंद्र शर्मा इक्का सिंह प्रिंस, अरुण सैनी, पवन प्रजापति, अनुज दिवाक, अमित कश्यप अनुज दिवाकर प्रणव गौरव कमल उलियान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours