हरिद्वार की गूंज (24*7)
● हरिद्वार जिला अस्पताल में एंटी रेबीज की रहती है अनुपलब्धता
● सरकारी अस्पताल की लिफ्ट है पिछले 5 साल से खराब
(रजत चौहान) हरिद्वार। भूपतवाला की एक सामाजिक संस्था स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट ने पत्र भेजकर जिला अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन ओर अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्ट की व्यवस्था को लेकर पत्र भेजा है। संस्था के सचिव राजा बाबू तोमर ने बताया है की दोनों ही विषय आम जनमानस से जुड़े है ओर इनका लाभ हर गरीब व्यक्ति को मिलता है, परंतु दुर्भाग्यपूर्ण है की अस्पताल में न तो लिफ्ट की व्यवस्था सुचारु है ओर न ही एंटी रेबीज (कुत्ते काटे के इंजेक्शन) की ही व्यवस्था सुचारु है। सह सचिव यश लालवानी के अनुसार हरिद्वार जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार सहित स्वस्थ्य महानिदेशक (देहरादून) को पत्र भेजकर दोनों विषय उनके समक्ष रखें गए है ओर उनसे यह निवेदन किया गया है की जल्द से जल्द उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही करें। संस्था के उपाध्यक्ष अदित्या सिंह राणा ओर कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी ने अवगत करवाया है की यदि शासन ओर संबन्धित विभाग इस पर कार्य करता है तो हरिद्वार के काफी लोगो (मरीजों) को इसका लाभ मिलेगा। बताते चलें की अस्पताल में लगी लिफ्ट पिछले लगभग 5 साल से खराब पड़ी है जिसकी वजह से डाइलेसिस के लिए आने वाले मरीजों को ऊपरी तल पर आने जाने में खासा समस्या का सामना करना पड़ता है। मांग करने वालों में संस्था के सदस्य दीपक कुमार, इंद्रेश सैनी, गौरव कुमार, मनोज निषाद, नितिन, आशुतोष बिष्ट, मयंक, ललित आदि रहें। इसके लिए पूर्व में भी हरिद्वार के लोकप्रिय अखबारों ने समय समय पर प्राथमिकता से छापा था। हालांकि मामला फिर से एक बार रोशनी में आया है अब बस देखना यह है की कितनी जल्दी इस प्रकरण पर काम होगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours