हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। ऋषिकेश में विश्व प्रसिद्ध 84 कुटी में हर साल हजारों सैलानी घूमने के लिए आते है और यहाँ की सुंदरता देख कर मोहित हो जाते है तो वही अगर बात करें राजस्व अर्जन की भी तो य मील का पत्थर साबित हो रहा है। पार्क के अन्य गेट के मुक़ाबले इस गेट में सैलानियों की बढ़ती संख्या से महकमा उत्साहित है। तो वही पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर कई टीमें यहां पर पेट्रोलिंग करती रहती है जिसे देख विदेशी पर्यटकों को यहां अपने देश जैसा माहौल मिल रहा है इतना ही नही स्थानीय पर्यटकों को भी यहाँ के नजारे लुभाते है 70 के दशक में महर्षि महेश योगी द्वारा स्थापित 84 कुटी की योग पताका सारी दुनिया मे फैली। इसकी प्रसिद्धि देख तब के प्रसिद्ध संगीतकार व गायक बीटल्स ने कुछ दिनों तक यहाँ ध्यान साधना करते हुए कई रचनाये गड़ी, और उनके लौटने के बाद से ही यह स्थान उनके चाहने वालो के लिए अहम स्थान बन गया। वक्त बीतने के साथ ही राजाजी पार्क महकमे ने इसे अपने कब्जे में लेकर इसको संरक्षित कर कर रखा, जिसे देख कर यहां आने वाले विदेशी काफी खुश नजर आ रहे है। इन पर्यटकों की माने तो यहां की व्यवस्था व सुरक्षा के इंतजाम उनके घर के समान मालूम हो रहे है साथ ही आपको बतादे रिजर्व के अधिकारी लगातार इस क्षेत्र में पैनी नजर बनाए रखते है रेंजर धीर सिंह का कहना है कि गस्त उनकी पहली प्राथमिकता है, यहां अधिकारियों द्वारा तय शुल्कों से कोई समझौता नही किया जाता है और पर्यटकों की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है
पिछले वर्ष इस स्थान पर हजारों विदेशियो ने अपनी आमद दर्ज कराई थी, एक करोड़ के लगभग राजस्व का प्राप्त होना अधिकारियों की मेहनत को दर्शा रहा है। उम्मीद है कि वन महकमे के आलाधिकारी इस क्षेत्र को लेकर ओर योजनाओ को क्रियान्वित करेंगे। और जो कार्य यहां पर किए जा रहे है उसके बाद आने वाले वक्त में यह स्थान राज्य के अन्य पर्यटक स्थलों के मुकाबले मील का पत्थर साबित होगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours