हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। 19 जनवरी को बहादराबाद क्षेत्र के नहर पटरी इलाके से दो अभियुक्तों द्वारा वैगनार कार लूट ली गई थी। घटना के अनावरण हेतु एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार गठित थाना बहादराबाद व सीआईयू हरिद्वार की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुखविंदर उर्फ मोनी निवासी लेबर कॉलोनी दुसमल्ला लुधियाना, सुमित उर्फ चोटी पुत्र सतपाल निवासी घासरेकी गागलहेड़ी सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों ने बताया कि उनकी जान पहचान रुड़की जेल में बंद रहते समय हुई थी। सुखविंदर को चोरी के मुकदमे में फंसाने पर एक व्यक्ति को मिलकर मारने की योजना बनाई थी और जेल से बाहर आने के उपरांत सुमित के द्वारा मकान किराए पर लेने के बाद रेकी की गई, 17 जनवरी को रुड़की से मोटरसाइकिल चोरी कर उसी मोटरसाइकिल से 19 जनवरी को नहर पटरी से वैगनार कार लूटी गई, कार की नंबर प्लेट बदलकर 23 जनवरी को लुधियाना में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। जिस संबंध में लुधियाना थाना में एफआईआर दर्ज की गई व अभियुक्तों पर इनाम की घोषणा की गई थी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours