हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर में एक बंदर ने करीब हफ्ता भर से आतंक मचा रखा है। बंदर घरों की छत पर चढ़े लोगों को अपना निशाना बना कर गंभीर रूप से घायल कर देता है। अब तक दर्जनभर लोगों को गंभीर रूप से घायल कर चुका है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से ज्वालापुर में एक बंदर अपना डेरा जमाए हुए हैं बंदर छतों पर चढ़ने वाले लोगों पर हमला कर देता है। इस बंदर का खौफ इस कदर है कि लोग छत पर चढऩे से पहले तसल्ली कर लेते हैं कि आसपास वह बंदर तो नहीं है। बच्चों पर भी बंदर का डर छाया हुआ है। मोहल्ला मैदानीयान निवासी घायल महिला ने बताया कि सर्दी के मौसम में छत पर बच्चों को लेकर धूप तापने के लिए गए थे। तभी एक बंदर ने अचानक बच्चों पर हमला कर दिया। जिन्हें बचाने के लिए शोर-शराबा किया। तो बंदर ने हम पर भी हमला बोल दिया। हमले में बंदर ने दो महिला और एक बच्चे को घायल कर दिया। जिन्हें डॉक्टर को दिखाया गया है। आपको बता दे कि यह बंदर अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुका है। लोगों का कहना है कि छत पर चढ़ते ही बंदर हमला कर घायल कर रहा है। लोग अपनी छतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। जबकि कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोग धूप तापने के लिए अपने घरों की छतों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन बंदर के खौफ ने लोग को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन में बैठे अधिकारी कब तक बंदर के खौफ से ज्वालापुर की जनता को निजात दिलाते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours