हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर निगम ट्रेड टैक्स को वापस लिए जाने के संबंध में मेयर गौरव गोयल को निगम पार्षदों द्वारा एक ज्ञापन देकर मांग की गई कि इस ट्रेड टैक्स को नगर के व्यापारियों पर ना लगाया जाए, मेयर गौरव गोयल को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि व्यापारियों पर टैक्स लगाया गया है, और जिसका बजट भी पास करा लिया गया है, इससे व्यापारियों पर बोझ बढ़ेगा। ज्ञापन देने वालों में पार्षद आशीष अग्रवाल, रविंद्र खन्ना उर्फ बेबी, डॉक्टर नवनीत शर्मा, शक्ति सिंह राणा, धीराज सिंह, चंद्र चारू, धीरज पाल, मोहसिन अल्वी, नितिन त्यागी, गजेंद्र कुमार तथा पूनम देवी आदि प्रमुख रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours