हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव खड़ंजा कुतुबपुर से गुलफसा पत्नी अब्दुल वसी प्रसव कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 22 फरवरी को आए थे। आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव सुविधा के लिए उनसे दस हजार रुपये की मांग की गई। 10 फरवरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खून की जांच कराई गई थी। जिसमें महिला को काला पीलिया होने की बात डॉक्टरों ने बताई। जबकि पीड़ित ने प्राइवेट अस्पताल में जांच कराई, तो जांच नॉर्मल आई और लक्सर के प्राइवेट अस्पताल भारत नर्सिंग होम में बच्चा नॉर्मल पैदा हुआ। पीड़ित ने चिकित्सा अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोपी स्टाफ के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल वर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि खड़ंजा कुतुबपुर गांव की एक महिला प्रसव के लिए आई थी और उन्होंने मुझे प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या स्वास्थ्य विभाग ऐसे दोषी डॉक्टर स्टाफ के खिलाफ कोई कार्रवाई कर पाएगा, या नहीं, या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इससे पहले भी कई बार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं। लेकिन आज तक इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours