हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली के रायसी चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह को मिली बड़ी कामयाबी गौरतलब है कि सन 1982 में एक मुकदमा हत्या के संबंध में थाना कोतवाली लक्सर में दर्ज हुआ था जिसमें वेदपाल पुत्र अतर सिंह निवासी प्रतापपुर पुलिस चौकी रायसी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को हत्या के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था जिसमें आरोपी को न्यायालय के द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी लेकिन हत्यारोपी जमानत पर बाहर था तथा तब से ही पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था और न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था जिसकी बाबत न्यायालय बार-बार पुलिस अधिकारियों को हत्यारोपी के अदालत में पेश करने के लिए निर्देश जारी कर रही थी लेकिन गत दिवस पूर्व मुखबिर की सूचना  पर चौकी इंचार्ज रायसी बृजपाल सिंह को पता चला ग्राम एकड़ थाना पथरी में हत्यारोपी मटर की खेती का व्यवसाय कर रहा है मामले को गंभीरता से लेते हुए रायसी चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह मटर के व्यापारी बन भेस बदल हत्यारोपी के ठिकाने पर पहुंचे और तीन-चार दिन की कड़ी मेहनत के बाद पूरी तरह संतुष्ट होकर हत्या आरोपी को अपने पुलिस दलबल के साथ धर दबोचा वही पुलिस अधिकारियों का कहना है की पुलिस वांछित अपराधियों के धरपकड़ हेतु निरंतर प्रयासरत है हत्यारोपी को थाना कोतवाली लक्सर के द्वारा न्यायालय पेश कर दिया गया है
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours