हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) देहरादून। आज के समय में सोशल मीडिया लोगों की पहचान के साथ-साथ लोगों की मदद का भी संदेश बन चुका है, अगर किसी को कोई मदद चाहिए होती है तो सोशल मीडिया पर वीडियो या फोटो वायरल कर देता है जिससे लोगों द्वारा उसकी मदद की जाती है, और होनी भी लायज है, सोशल मीडिया आज के समय में कहीं ना कहीं मदद करने वाले का संदेश लोगों द्वारा पढ़कर उसकी मदद करने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है, ओर वह उसके लिए किसी फरिश्ते से कम नही होता। क्योकि आज के समय में अपनों की तो छोड़ो कोई दूसरा भी किसी की मदद करने के लिए समय नही निकालता हैं, ऐसा ही मामला देहरादून का आया है जहां पर सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो संदेश को सुनकर देहरादून की समाजसेवी सिमरन सक्सेना ने बनवाया आयुष्मान कार्ड, आपको बता दें कि सोशल मीडिया में एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही थी। जिसमें युवक ने बताया कि वह इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून में भर्ती है और उसकी आते खराब हो गई है जिसका ऑपरेशन होना है। क्योंकि युवक काफी गरीब परिवार से है, और वह इलाज कराने में असमर्थ था, तो उसने ऑडियो संदेश के माध्यम से अपील करें कि कोई उसका आयुष्मान कार्ड बनवा दे। ऑडियो सुनकर सिमरन ने युवक से संपर्क साधा और उसका आयुष्मान कार्ड बनाने की बात कही, जिसके बाद युवक के परिजन सिमरन से मिलकर आयुष्मान कार्ड बनवाया और आयुष्मान कार्ड उसकी बीवी को सुपुर्द किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours