हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। लक्सर रोड फेरूपुर राम खेड़ा गांव में 14 अगस्त 2019 को पुलवामा में आतंकी धमाके में शहीद हुए वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में वीर सैनिकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए और सभा में 2 मिनट का मौन  रखकर वीर शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कारवां अंकित और धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हम उन वीर शहीदों सैनिकों पर गर्व करते हैं जो अपनी जान की परवाह किए बिना रात और दिन सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। जिनकी बदौलत ही हम आराम से देश के अंदर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आतंकी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए, आतंकवाद का मुकाबला पूरी ताकत से किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में धर्मेंद्र सिंह चौहान, शुभम सैनी, संगम सैनी, प्रशांत कुमार, प्रशांत गुप्ता, विकास कुमार, नकली राम सैनी, कमल राज, विशाल सिंह, अंशुल सैनी, पंकज सैनी, विनीत प्रताप सिंह, विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours