हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आईजी गढ़वाल द्वारा गठित टीम गौ संरक्षण स्क्वायड व एसएसपी जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध  व प्रभारी निरीक्षक गौ वंश पी०सी० मठपाल के पर्यवेक्षण में गौ वंश की पुलिस टीम को दौराने गस्त मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रतनपुर थाना बहादराबाद का रहने वाला भूरा पुत्र अख्तर अपने पांच साथियो के साथ अभी अभी ट्रैक्टर ट्रॉली में एक गाय और बछड़े को गौकशी के लिए मुस्तफाबाद गांव के कब्रिस्तान के पीछे ले गए है। सूचना पर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी गयी, तो मौके पर छ: व्यक्ति गौकशी करते मिले तथा पास में ही एक काले रंग की गाय भी बंधी मिली, दबिश में पांच व्यक्ति भागने में सफल रहे और एक व्यक्ति मौके पर पकड़ा गया। पकड़े व्यक्ति ने अपना नाम परवश पुत्र सईद निवासी ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद बताया गया। अभियुक्त नेेे पुलिस को पूछताछ में बताया कि आज मै और मेरे साथी मोना पुत्र इलियास, वसीम व नफीस पुत्र नसीम, नूरमोहम्मद पुत्र अय्यूब निवासी मरगूबपुर, भूरा पुत्र अख्तर निवासी रतनपुर थाना बहादराबाद भूरा के ट्रैक्टर से एक गाय और बछड़े को गौकशी करने के लिए यहाँ पर लाये थे, बछड़ा हमने काट दिया और अब गाय काटने वाले थे कि तभी आप लोगो ने मुझे पकड़ लिया और मेरे साथी लोग भाग गए। मौके से 95 किलो गौमांश, खुर, गौकशी के उपकरणों, एक जीवित गौवंश को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त व फ़र्रार अभियुक्तो उपरोक्त के विरुद्ध थाना बहादराबाद में उत्तराखंड गौ वंश संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कराया गया हैं। पुलिस टीम में उ०नि० दीपक लिंगवाल गौ वंश, उ०नि० शरद सिंह गौ वंश, का० राकेश गौ वंश, का० राजेंद्र, गौ वंश, म०का० वर्षा गौ वंश मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours