हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। अग्निशमन विभाग ने लक्सर की जनता को आग जैसी खतरनाक घटना से निपटने के लिए डेमो दिखाकर जागरुक किया है, एफ०एस०ओ लक्सर महताब अली ने बताया कि आज लक्सर की जनता को हमारे द्वारा डेमो करके दिखाया है वैसे तो हम यह डेमो किसी संस्था मैं करते हैं जहां सीमित मात्रा में ही जनशक्ति रहती है लेकिन आज हमने यह डेमो जनता के बीच किया है।
देखें वीडियो: एफ०एस०ओ० लक्सर महताब अली
जिससे जनता को पता चल सके कि आग लगने जैसी घटना से कैसे निपटा जा सके, वहीं मौके पर पहुंचे सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि डेमो बहुत अच्छी तरह से किया गया है, उन्होंने कहा की हमारे अग्निशमन विभाग के कर्मचारी हर वक्त अलर्ट रहते हैं और आज इन्होंने यह डेमो दिखा कर साबित कर दिया है।
देखें वीडियो: सीओ अविनाश वर्मा लक्सर
कि लक्सर अग्निशमन विभाग अपने कार्य के प्रति अलर्ट है और आग जैसी घटना से निपटने के लिए हर समय तैयार है आपको बता दें पहले तो अचानक अग्निशमन एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां देखकर पब्लिक घबरा गई, लेकिन जब पता चला कि यह अग्निशमन विभाग द्वारा आग जैसी घटना से बचने के लिए डेमो दिखाया जा रहा है फिर तो मौके पर डेमो को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours