हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील सभागार में आज तहसीलदार द्वारा तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 7 आपत्ति दर्ज हुई जिनका मौके पर निराकरण कर दिया गया, वैसे तो लक्सर में प्रत्येक माह की प्रथम मंगलवार को तहसील दिवस लगाया जाता है जिसमें क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का हल निकाला जाता है कुछ शिकायतें ऐसी भी आती हैं जिनका मौके पर निराकरण नहीं हो पाता और उन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया जाता है जिनका निराकरण समय सीमा के अंदर किया जाता है तहसील दिवस में तहसीलदार के सामने एक ऐसी भी शिकायत आई जिसमें मृत्यु प्रमाण पत्र के बनवाए जाने की बात कही गई थी ग्राम सचिव द्वारा पीड़िता को उसके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए ग्राम सचिव द्वारा लक्सर तहसीलदार के पास भेज दिया गया।
देखें वीडियो
जहां से तहसीलदार ने उसे वापस ग्राम सचिव के पास भेज दिया, इस मामले में तहसीलदार से बात की गई थी मामले को संबंधित अधिकारी के सुपुर्द क्यों नहीं किया गया, तो पता चला कि आज तहसील दिवस में विकास खंड अधिकारी पहुंचे ही नहीं वह सूचना मिलने पर भी इस तहसील दिवस से नदारद रहे, जब लक्सर तहसीलदार सुनैना राणा से इस बाबत बात की गई क्या नदारद रहे अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी, तो तहसीलदार सुनैना राणा ने कहा कि जो भी संबंधित अधिकारी तहसील दिवस से नदारद रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिससे भविष्य में तहसील दिवस जैसे कार्यक्रम से नदारद ना रह सके।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours