हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बसेड़ी खादर गांव में बन रहे नाले को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, ग्रामीणों का आरोप है कि नाले निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है जिसकी शिकायत 30 दिसंबर 2019 को एसडीएम लक्सर को की गई थी इसके बावजूद अभी तक कोई भी कार्रवाई अधिकारियों द्वारा नहीं हो पाई है, बसेड़ी ग्राम प्रधान ने आज छुट्टी का दिन होने के कारण निर्माण कार्य शुरू कर दिया था जिससे शासन प्रशासन का कोई नुमाइंदा ना पहुंच सके।
          देखें वीडियो: क्या कहा ग्रमीणों ने
जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, उन्होंने कहा कि जो नाले का निर्माण हो रहा है उसमें ईट से लेकर बजरी, रेत, सीमेंट मानकों के अनुरूप नहीं लगाया जा रहा है और जो पुराना नाला था वहीं पर निर्माण किया जा रहा है यह सड़क लक्सर बसेड़ी गांव को जोड़ती है और लक्सर जाने का यह मुख्य मार्ग है ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान अपनी हठधर्मिता के चलते सड़क के हिस्से को भी काट रहा है ग्रामीणों का साफ कहना है कि अगर प्रशासन जांच कराकर कार्रवाई नहीं करता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours