हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उमंग क्रिडा एवं सांस्कृतिक समिति लावड़ी दत्तरोटा द्वारा 2 जनवरी 2014 में नाडा मोटर मार्ग सड़क दुर्घटना में 12 मृत युवकों की श्रद्धांजलि में प्रत्येक वर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है जो प्रत्येक वर्ष 2 जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी तक मिनी स्टेडियम सेरा लाखामण्डल में रखा जाता है जिसमें क्षेत्रीय टीमों के साथ-साथ दूरदराज से भी कई टीमें प्रतिभाग करती है, जिससे क्षेत्र में कई नवयुवकों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है इसी क्रम में जन कल्याण विकास समिति लाखामण्डल अध्यक्षा श्रीमती बचना शर्मा एवं श्रीमती प्रेमा पंवार क्षेत्र पंचायत सदस्य लावड़ी ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, वहीं कमेटी के संरक्षक बॉबी पंवार ने बताया कि आज का पहला मैच महासू क्लब भँकोली और माही क्लब दत्तरोटा के बीच खेला गया, जिसमें भँकोली की टीम विजय रही, और दूसरा मैच रुद्रेश्वर कल्ब लावड़ी और पुड़िया के बीच खेला गया, जिसमें लावडी की टीम विजय रही, उन्होंने बताया कि 2 जनवरी 2014 में नाडा मोटर मार्ग सड़क दुर्घटना में 12 मृत युवकों की श्रद्धांजलि में प्रत्येक वर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया जाता है और आगे भी इसी तरह के आयोजन किऐ जाते रहेगें, जिससे नवयुवाओं में छुपी हुई  प्रतिभा निखार कर सामने आ सके, कार्यक्रम में समिति ने अथितियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया है, इस अवसर पर निटु पंवार, ओम प्रकाश बॉबी पंवार, संदीप कोहली, गोविंद पंवार, रविंद्र पंवार, अरविंद पंवार, सुनील पंवार एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours