हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में कुछ ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की थी एसडीएम ने मौके पर तहसीलदार को भेजा और पैमाइश करा कर अतिक्रमण को हटा दिया। आपको बताते चलें कि गांव में निकासी के लिए नाले का निर्माण होना था लेकिन कुछ ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था लक्सर कोतवाली इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह नेगी भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे अतिक्रमण हटाकर नाले का निर्माण कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है।
  देखें वीडियो: तहसीलदार सुनैना राणा लक्सर
वही मौके पर पहुंची तहसीलदार सुनैना राणा ने बताया कि यहां पर नाले का निर्माण किया जा रहा था लेकिन कुछ ग्रामीण जिन्होंने ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था वह इसका विरोध कर रहे थे आज हम अपनी टीम के साथ यहां पर पहुंचे और पैमाइश करा कर नाले का निर्माण शुरू करा दिया है, वही मौके पर पहुंचे कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि एसडीएम के आदेशानुसार गांव में नाले का निर्माण किया जा रहा था लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे, उसी को लेकर हम मौके पर पहुंचे और एसडीएम के आदेश का पालन किया गया निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours