हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी के दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है जीआरपी एसओ सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेलवे के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम व चोरी किए गए माल की बरामदगी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष के द्वारा एक टीम का गठन किया गया है।
    देखें वीडियो: जीआरपी एसओ सुभाष चंद्र
टीम ने चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म पर बनी टंकी के करीब खंडहर के पास से एक आरोपी को चोरी के दो मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है, उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज है उन्होंने बताया आरोपी युवक मोहम्मद उबैद निवासी लाडपुरा थाना किरतपुर जिला बिजनौर का निवासी है उन्होंने बताया आज आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours