हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि० की बैठक मध्य मार्ग हरिद्वार होटल में आयोजित की गई, बैठक में जिला प्रेस क्लब के सदस्यों की विभिन्न मांगों के निस्तारण व पत्रकारों के हितों को लेकर विचार विमर्श किया गया, इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि संगठन की ताकत एकता पर निर्भर रहती है पत्रकार समाज संगठित होकर ही अपने हितों की लड़ाई लड़ सकता है उन्होंने कहा कि जिला प्रेस क्लब समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देता चला आ रहा है पत्रकार आईना दिखाने का काम करता है और निर्भीक होकर अपने मिशन में सभी को सफलतापूर्वक अपने कार्य को अंजाम देना चाहिए, उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि पत्रकार सुरक्षा आयोग का गठन किया जाए, क्योंकि कई बार पत्रकारों के खिलाफ षड्यंत्र के तहत भी कार्य किए जाते हैं जिसके चलते पत्रकारों पर हमलों की घटनाएं भी बढ़ रही हैं पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्रकार सुरक्षा आयोग का गठन किया जाना चाहिए, महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि जिला प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों में अपना योगदान देता चला आ रहा है समाज को भ्रांतियों से दूर भूमिका निभानी चाहिए, राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ-साथ राज्य में ज्वलंत मुद्दों को भी अपने पत्रों के माध्यम से समाज के सम्मुख रखने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि संगठन एकता के बल पर ही चलता है उपाध्यक्ष मोहन राजा व कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप ने कहा कि निर्भीकता से ही पत्रकार अपने मिशन को अंजाम दे सकता है सच्चाई की राह पर चलने वालों को कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है इमानदारी के साथ समाज उत्थान में पत्रकारों को अपना सहयोग करना चाहिए, वहीं प्रवक्ता विक्की सैनी ने कहा कि संगठन गतिशील बनाने के लिए जल्द ही कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई वरिष्ठ पत्रकार क्लब के सदस्यों का मार्गदर्शन करेंगे, इस अवसर पर मनोज कश्यप, रजत अग्रवाल, विक्की सैनी, अमरीश कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप बड़थ्वाल, नौशाद अली, राकेश वर्मा, सुरेश रावत, योगेश शर्मा, सुनील बडो़ला, गणेश कुमार, फकीरा खान, मौहम्मद आरिफ, अखिलेश पोखरियाल, हरिवंश प्रसाद, मुमताज आलम, नौशाद खान, आदि सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours