हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मकर संक्रांति के अवसर पर जगजीतपुर स्थित श्री बालाजी शनिदेव मंदिर में भाजपा नेता अनिल मिश्रा के संयोजन में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया, इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों व पर्वों का महत्वपूर्ण स्थान है जो हमारे जीवन में नवीन ऊर्जा का संचार करने के साथ ही परस्पर प्रेम और भाईचारे को बढ़ाते हैं सूर्योर्पीसना का पर्व मकर संक्रांति साक्षात प्रेरणापुंज, अंधकार से उजाले की और बढ़ाने व अनेकता में एकता का संदेश देने वाला पर्व है, उन्होंने कहा कि सूर्य देव के उत्तरायण होने पर मनाया जाने वाला मकर संक्रांति पर्व हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार है शास्त्रों के अनुसार दक्षिणायन को देवताओ की रात्रि अथवा नकारात्मक का प्रतीक माना गया है इसलिए इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्रद्धा, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों विशेष महत्व है त्योहारों के माध्यम से ही धर्म की महत्वता का पता चलता है सूर्य देव को समर्पित इस पर्व पर गंगा स्नान, दान आदि का भी विशेष महत्व है गंगा की वजह से धर्मनगरी हरिद्वार की देश दुनिया में विशेष पहचान है सभी को गंगा की पवित्रता, निर्मलता, आविरलता बनाए रखने के प्रति सजग रहना चाहिए, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि श्री बालाजी शनिदेव मंदिर सिद्ध पीठ है सूर्य पुत्र शनि देव कि कृपया से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देव की आराधना को समर्पित है ऐसे में भक्तों को शनिदेव की कृपया भी सहज की प्राप्त होती है इस अवसर पर लोकेश पाल, विद्याशंकर, सोनकार, राजीव कुमार, बिमला डोडियाल, मिंटू, प्रधान विकास कुमार, संदीप प्रधान, उदयवीर सिंह, अनुज त्यागी, पंकज पंडित, पप्पू धनगर, बिट्टो धनगर, लव शर्मा, नीतीश चौधरी, अमरदीप उपाध्याय, आंचल सोनकर, पंकज धीमान, नागेंद्र राणा, गुड्डू वालिया, आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours