हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने के क्रम में यातायात पुलिस रुड़की एवं एआरटीओ रुड़की द्वारा संयुक्त रूप से मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की मे स्कूल स्टाफ, शिक्षकों व वाहन चालकों को यातायात नियमों से अवगत कराकर जागरूक किया गया, साथ ही एच आर पब्लिक स्कूल व जमदग्नि स्कूल लक्सर के लगभग 500 छात्र छात्राओं को यातायात नियमों से अवगत कराकर क़स्बा लकसर में रैली निकाल कर जनता को जागरूक किया गया, तदोपरांत समय लगभग 13.00 बजे गौरव गोयल मेयर रुड़की व श्रीमती  नूपुर वर्मा नगर आयुक्त रुड़की के द्वारा  रुड़की में यातायात जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया, जिसमें केंद्रीय विद्यालय  1 व 2 के प्रधानाचार्य व शिक्षक और लगभग 1000 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, उक्तयातायात जागरूकता रैली एसडीएम चौक से प्रारंभ होकर रोडवेज बस अड्डा, सिविल लाइन रुड़की, बीटी गंज,नगर निगम पर समाप्त हुई जिसके माध्यम से रुड़की की समस्त सम्मानित जनता से यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई साथ ही अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री भगवानपुर में कार्यरत स्टॉप व वाहन चालकों को यातायात  नियमों से अवगत कराकर जागरूक किया गया तथा यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी गयी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours