हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ऑपरेशन स्माइल टीम प्रथम हरिद्वार द्वारा राजकीय बाल गृह रोशनाबाद में जाकर वहां रह रहे बालक पूजन की काउंसलिंग की गई, तो उसने बताया कि वह लक्ष्मण झूला में अपने माता पिता से बिछड़ गया था जिसको बाल कल्याण समिति पौड़ी के आदेश से राजकीय बाल ग्रह रोशनाबाद में दाखिल किया गया था, बालक की काउंसलिंग करने पर पता चला कि बालक नेपाल का रहने वाला है बालक द्वारा तुलसीपुर नेपाल बताया गया, टीम ने ऑपरेशन स्माइल टीम प्रथम चंपावत से संपर्क किया गया तथा बच्चे की जानकारी उनको दी गई, टीम के अथक प्रयास द्वारा और नेपाल में एनजीओ चला रही महेश्वरी भट्ट को बच्चे की जानकारी दी गई, जिसके फलस्वरूप बालक के परिजनों का पता चल गया, तथा गुमशुदा पूजन के पिता गोम बहादुर पुत्र शेरबहादुर निवासी सीतापुर वार्ड नंबर दो ग्राम पालिका बबई जिला दांग नेपाल व माता कमला पत्नी गोम बहादुर निवासी उपरोक्त को ऑपरेशन स्माइल टीम प्रथम हरिद्वार व ऑपरेशन स्माइल टीम चंपावत की मदद से राजकीय बाल गृह रोशनाबाद आए, तथा टीम ने बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बालक पूजन को उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया, माता पिता अपने बच्चे को देखते ही भावुक हो पढ़े और और रो पड़े तथा खोए हुए बच्चों को पाकर रोते-रोते उन्होंने अपने बच्चे को गले से लगा लिया तथा ऑपरेशन स्माइल टीम प्रथम हरिद्वार व ऑपरेशन स्माइल टीम प्रथम चंपावत को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया, गुमशुदा के माता पिता बहुत गरीब थे टीम द्वारा इनके परिजनों को आने जाने का किराया टीम ऑपरेशन स्माइल टीम प्रथम हरिद्वार द्वारा दिया गया। हरिद्वार टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, एचसीपी पंचराम शर्मा, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल कपिल, महिला कास्टेबल निर्मला बहुगुणा शामिल रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours