हरिद्वार की गूंज (24*7) 
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भेल अन्य पिछड़ा वर्ग के कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर बीएचईएल की अन्य यूनियनों ने साथ मिलकर डीएफओ आकाश वर्मा का घेराव कर तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने के लिए ज्ञापन प्रेरित किया गया, जिसमें भेल अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री ललित सैनी ने तेंदुए के अभी तक ना पकड़े जाने पर नाराजगी जाहिर कर उसे जल्द से जल्द पकड़ने का आह्वान किया है बीएचईएल हीप की ऐबू यूनियन के महामंत्री गगन कुमार वर्मा ने कहा कि आज कर्मचारी ना तो स्वयं रात्रि पारी में ड्यूटी कर पा रहे हैं और बच्चों को भी स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। उन्होंने तत्काल तेंदुए की समस्या का समाधान निकालने का आग्रह डीएफओ से किया है।
       देखें वीडियो: डीएफओ आकाश वर्मा
वही डीएफओ आकाश वर्मा ने भेल कर्मचारियों से कहा कि वन विभाग की कई टीमें प्रत्येक स्कूल में स्कूल खुलने से पहले जाकर स्वयं सुनिश्चित करते है कि तेंदुए की कोई गतिविधि स्कूल में तो नहीं है वही श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष अब्बास ने पूछा कि तेंदुए से भेल वासियों को कब निजात मिलेगी तथा ऐबू के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रभात किशोर ने पूछा तेंदुआ कब तक पकड़ा जाएगा, इस पर डीएफओ आकाश वर्मा ने बताया कि हमें आज ही तेंदुए को ड्रैकुला इज करने तथा नष्ट करने की अनुमति मिल गई है तथा शिकारियों की टीम से संपर्क किया जा रहा है उम्मीद है कि कल ड्रैकुलाइज टीम तथा शिकारी हरिद्वार में आ जाएंगे तथा उम्मीद की जा रही है जल्द से जल्द गुलदार को नष्ट कर या पकड़ लिया जाएगा, डीएफओ ने आश्वासन दिया है कि किया कि जल्द से जल्द भेल वासियों को गुलदार से निजात मिल जाएगी। इस अवसर पर भेल अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री ललित सैनी, सुभाष सैनी, ऐबू हीप के महामंत्री गगन वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रभात किशोर, श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष अब्बास, नागेश पटेल, धर्मेंद्र लोधी तथा भेल की अन्य संगठनों के साथियों के साथ साथ बड़ी संख्या में भेल के कर्मचारी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours